Frenkis Recipe in Hindi (फ्रेन्किस – Colorful Bread Pakoda)

आज हम आपके लिए बच्चो की मनपसंद रेसिपी रेसिपी लेकर आये है, उसका नाम है फ्रेन्किस – Colorful Bread Pakoda |

Frenkis Recipe in Hindi (फ्रेन्किस)

Frenkis Recipe

सामग्री – फ्रेन्किस बनाने के लिए हमें निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी |

  • 4 ब्रेड स्लाइस(Bread Slice)
  • बेसन
  • टोमेटो सॉस
  • धनिये की चटनी या चिल्ली सॉस
  • जैम
  • तेल

Frenkis Recipe in Hindi (फ्रेन्किस)

  1. फ्रेन्किस बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लेकर उसमे धीरे धीरे पानी मिलाते हुए बेसन का हल्का गाढ़ा घोल बना लेंगे |
  2. अब ब्रेड स्लाइस  लेकर उस पर जैम लगा देंगे
  3. अब दूसरी ब्रेड स्लाइस पर धनिये की चटनी लगा देंगे
  4. अब तीसरी ब्रेड स्लाइस पर टोमेटो सॉस लगा देंगे
  5. अब तीनो स्लाइस को एक के ऊपर एक लगा कर चौथी ब्रेड स्लाइस से उसको कवर कर देंगे ।
  6. अब चारो ब्रेड को बेसन के घोल में डूबोकर आयल में डीप फ्राई कर लेंगे ।
  7. अब फ्राई होने के बाद इसको बाहर निकाल लेंगे ।
  8. अब इसको तिकोनी शेप में काट लेंगे ।
  9. इस तरह हमारा फ्रेन्किस तैयार है, आप इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते है |

Frenkis Recipe Video in Hindi (फ्रेन्किस)