25 Jun 2017
Meetha Kachhe Aam Ka Achar ya Sabji – Sweet Mango Pickle or Vegetable
आज हम आपको बच्चो को पसंद आने वाला खट्टा मीठा कच्चे आम का अचार या सब्जी की रेसिपी बताएँगे (Meethi Kachhe Aam Ki Sabji ya Achar – Sweet Mango Pickle or Vegetable) |
Meetha Kachhe Aam Ka Achar ya Sabji – Sweet Mango Pickle or Vegetable (खट्टा मीठा कच्चे आम का अचार या सब्जी)
सामग्री – खट्टा मीठा केरी या कच्चे आम का अचार या सब्जी बनाने के लिए हमे निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी |
- केरी या कच्चे आम
- नमक
- लाल मिर्च
- हल्दी
- सौफ
- दाना मेथी
- कलौंजी
- कतरवा सौंठ या ड्राई जिंजर
- जीरा
- हींग
- तेल
- शुगर या चीनी
- धनिया पाउडर
- राई
Meetha Kachhe Aam Ka Achar ya Sabji – Sweet Mango Pickle or Vegetable (खट्टा मीठा कच्चे आम का अचार या सब्जी)
- खट्टा मीठा केरी या कच्चे आम का अचार बनाने के लिए एक कटोरी में 1 टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून लालमिर्च, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून नमक और थोड़ा सा पानी डालकर मसाले का पेस्ट बना लेंगे |
- अब एक पैन में 2 से 3 टेबल स्पून आयल डालकर हल्का गर्म करेंगे |
- फिर इसमें 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून राई और 1/4 टीस्पून हींग डालकर तड़का तैयार करेंगे |
- जब जीरा हल्का ब्राउन हो जाये, तो इसमें मसाले का पेस्ट डालकर मिलाएंगे और मसाले को भूनेंगे |
- अब इसमें 1/2 टीस्पून सौफ, 1/2 टीस्पून दाना मेथी, 1/2 टीस्पून कलौंजी और 1/2 टीस्पून कतरवा सौंठ डालकर मिलाएंगे |
- अब इसमें 1 कटोरी पानी डालकर मिलाएंगे |
- जब इस मिश्रण में हल्का उबाल आने लग जाये, तो इसमें कटे हुए कच्चे आम या केरी डालकर मिलाएंगे |
- केरी को आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी साइज में काट सकते है |
- अब इसको 3 से 5 मिनट गर्म करेंगे, और इसमें 2 से 3 टीस्पून शुगर मिलाएंगे |
- अब इसको 2 मिनट गर्म करने पर शुगर या चीनी पिघल कर मसाले में मिक्स हो जाएगी, और आपका खट्टा मीठा आम का अचार या सब्जी तैयार है |
Meetha Kachhe Aam Ka Achar ya Sabji Video in Hindi – Sweet Mango Pickle or Vegetable (खट्टा मीठा कच्चे आम का अचार या सब्जी)
Warning: Use of undefined constant rand - assumed 'rand' (this will throw an Error in a future version of PHP) in /home/u210125627/domains/shildha.com/public_html/wp-content/themes/ribbon/single.php on line 35