Dahi Pittor Ki Sabji Recipe in Hindi (दही पित्तोड़ की सब्जी)

आज हम आपके लिए पित्तोड़ की दही वाली सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आये है | ये एक परंपरागत राजस्थानी सब्जी है जो राजस्थान में बहुत प्रसिद्द है | – Dahi Pittor Ki Sabji Recipe in Hindi (दही पित्तोड़ की सब्जी)

Dahi Pittor Ki Sabji Recipe in Hindi (दही पित्तोड़ की सब्जी)

Dahi Pittor Ki Sabji

सामग्री – पित्तोड़ की दही वाली सब्जी बनाने के लिए हमे निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी |

  • बेसन
  • दही
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • सौफ
  • राई
  • हरी मिर्च
  • तेज़ पत्ता
  • लहसुन
  • प्याज़
  • जीरा
  • हींग
  • तेल
  • अजवाइन
  • पिसा हुआ सूखा धनिया
  • हरा धनिया

Dahi Pittor Ki Sabji Recipe in Hindi (दही पित्तोड़ की सब्जी)

  1. पित्तोड़ की दही वाली सब्जी बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर, उसमे 1 चम्मच दही और 1/2 टीस्पून अजवाइन डालकर मिलाएंगे |
  2. अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे, जिससे इसमें लम्पस न रहे |
  3. इस तरह हमारा बेसन का घोल या बैटर तैयार हो जायेगा |
  4. अब एक पैन में घोल डालकर धीरे धीरे मिलाते हुए धीमी आंच पर गर्म करेंगे |
  5. घोल जब गाढ़ा हो जाये और बेसन अच्छी तरह पक जाये तो एक किनारे वाले बर्तन में थोड़ा सा  घी लगाकर उसमे बेसन का घोल डाल कर हल्का ठंडा करेंगे |
  6. 5-10 मिनट में जब ये ठंडा हो जाये तो इसे बर्फी की शेप में काट लेंगे |
  7. अब एक पैन में  थोड़ा आयल डालकर गर्म करेंगे, और इसमें ये बेसन के टुकड़े या पित्तोड़ डालकर शैलो फ्राई करेंगे |
  8. जब ये शैलो फ्राई हो जाये तो इनको प्लेट में बाहर निकाल लेंगे |
  9. अब एक पैन में 2 टेबल स्पून आयल लेंगे, जब आयल हल्का गर्म हो जाये तो उसमे तेज़ पत्ता, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून राई , 1/4 टीस्पून हींग, 1/2 टीस्पून सौफ डालकर तड़का लगाएंगे |
  10. अब इसमें 2 कटी हुई हरी मिर्च, और 5-6 कटी हुई लहसुन की कली डालेंगे |
  11. अब इसमें एक कटा हुआ प्याज़ डाल कर फ्राई  करेंगे |
  12. 1-2 मिनट बाद इसमें 1/2 टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून पिसा हुआ सूखा धनिया, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च डालकर मसाले को भून लेंगे |
  13. अब इसमें एक बाउल दही डालकर मिलाएंगे | जब दही मसाले में अच्छी तरह मिक्स हो जाये तो इसे लगातार मिलाते हुए 2 बाउल दही और डाल कर मिलाएंगे |
  14. जब इसमें हल्का उबाल आने लग जाये तो इसमें फ्राई किये हुए पित्तोड़ डालकर मिलाएंगे |
  15. अब इसमें गार्निशिंग के लिए इसमें कटा हुआ हरा धनिया और साथ ही 1/2 टीस्पून नमक डाल कर मिलाएंगे | इस तरह राजस्थानी पित्तोड़ की दही वाली सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है |

Dahi Pittor Ki Sabji Recipe Video in Hindi (दही पित्तोड़ की सब्जी)