Dal Makhani Recipe in Hindi (दाल मखनी)

आज हम आपको जो रेसिपी बताने वाले है उसका नाम है दाल मखनी, इसे  अलग अलग नामो से जाना जाता है कुछ लोग इसे माँ की दाल के नाम से भी जानते है | ये एक पारम्परिक पंजाबी रेसिपी है | तो आइये बनाते है दाल मखनी या माँ की दाल – Dal Makhani Recipe in Hindi (दाल मखनी)|

Dal Makhani Recipe in Hindi (दाल मखनी)

Dal makhani

सामग्री – दाल मखनी बनाने के लिए हमे निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी |

  • उड़द की दाल या काली दाल
  • राजमा
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • घी या बटर
  • क्रीम
  • हरी मिर्च
  • टमाटर
  • लहसुन
  • प्याज़
  • पिसा हुआ सूखा धनिया
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • गरम मसाला
  • काला नमक
  • पिसा हुआ जीरा

Dal Makhani Recipe in Hindi (दाल मखनी)

  1. दाल मखनी बनाने के लिए एक बाउल में एक कटोरी उड़द की दाल या काली दाल लेकर उसे पानी में भिगो कर रात भर के लिए रख देंगे |
  2. इसी तरह दूसरे बाउल में 1/3 (one third ) कटोरी राजमा लेकर उसको भी पानी में भिगो कर रात भर के लिए रख देंगे |
  3. अगर आपको राजमा पसंद नहीं है या अभी आपके पास राजमा नहीं है तो आप राजमा की जगह पीली चने की दाल या काले चने भी उपयोग में ले सकते है |
  4. अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर उसमे भीगी हुई उड़द की दाल या काली दाल और राजमा डाल देंगे |
  5. फिर इसमें 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून घी या बटर डाल देंगे और कुकर का ढक्खन बंद कर देंगे |
  6. कुकर में 5 सीटी लगने के बाद इसका ढक्खन खोल देंगे |
  7. अब एक पैन में 2 टीस्पून घी या बटर डालेंगे, जब घी मेल्ट हो जाये तो इसमें प्याज़ और हरी मिर्च का पेस्ट डाल देंगे जो 3 से 4 प्याज़ और 1 हरी मिर्च से बना सकते है |
  8. इस पेस्ट को घी में अच्छी तरह फ्राई  लेंगे |
  9. आप देख सकते है पेस्ट पक गया है, अब इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाल देंगे जो 7 से 8 लहसुन की कली और आधे अदरक के टुकड़े से बना सकते है |
  10. इसको अच्छी तरह मिलाएंगे |
  11. अब इसमें 1/2 टीस्पून लाल मिर्च और 1/2 टीस्पून पिसा हुआ सूखा धनिया डालकर मिलाएंगे |
  12. इसके बाद इसमें 4 टमाटर से बना हुआ पेस्ट डालकर मिलाएंगे |
  13. जब ये मिश्रण थोड़ा पक जायेगा तब इसमें 1/2 टीस्पून पिसा हुआ जीरा और 1/2 टीस्पून नमक डालकर मिलाएंगे |
  14. फिर इसमें 1 टीस्पून गरम मसाला डालकर मिलाएंगे, और इसे 1 से 2 मिनट पकने देंगे |
  15. अब इसमें कुकर में बॉईल की हुई उड़द की दाल और राजमा डालकर मिलाएंगे |
  16. अब हल्का सा पकने के बाद इसमें एक कटोरी हल्का उबला हुआ पानी डालकर मिलाएंगे |
  17. 10 मिनट पकने के बाद इसमें गार्निशिंग के लिए हरा धनिया दाल देंगे |
  18. टेस्ट के लिए इसमें आप क्रीम या काजू का पेस्ट भी डाल सकते है |
  19. इस तरह आपकी दाल मखनी या माँ की दाल सर्व करने के लिए तैयार है |

Dal Makhani Recipe Video in Hindi (दाल मखनी)