Veg Potli Recipe in Hindi (वेज पोटली)

आज हम आपको जिस रेसिपी के बारे में बताएंगे वो एक स्नैक्स रेसिपी है, जिसे आप शाम के स्नैक्स की तरह खा सकते है, उसका नाम है वेज पोटली – Potli Samosa or Veg Potli Recipe in Hindi (वेज पोटली या पोटली समोसा)|

Potli Samosa or Veg Potli Recipe in Hindi (वेज पोटली)

Veg Potli

सामग्री – वेज पोटली बनाने के लिए हमे निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी |

  • मैदा
  • पत्ता गोभी
  • नमक
  • शिमला मिर्च
  • पिसी हुई काली मिर्च
  • टमाटर
  • लहसुन
  • प्याज़
  • तेल
  • अदरक
  • सोया सॉस
  • विनेगर
  • चिली सॉस

Veg Potli Recipe in Hindi (वेज पोटली)

  1. वेज पोटली बनाने के लिए एक बाउल में 2 कटोरी मैदा लेकर उसमे 1/2 टीस्पून नमक और 2 से 3 टीस्पून तेल डालकर मिलाएंगे |
  2. अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए dough तैयार करेंगे |
  3. अब इस dough को 5 से 10 मिनट ढककर सेट होने के लिए रख देंगे |
  4. जब तक dough सेट होता है तब तक हम इसकी स्टफ़िंग तैयार कर लेते है |
  5. इसके लिए एक पैन में 2 टीस्पून आयल लेकर उसमे 3 से 4 कटी हुई लहसुन की कली और 1/2 कटे हुए अदरक के टुकड़े डाल देंगे, थोड़ा फ्राई होने के बाद इसमें 1/2 कटी हुई पत्ता गोभी और 1 कटा हुआ प्याज़ डाल देंगे |
  6. इसके बाद इसमें एक कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर मिलाएंगे |
  7. इसके बाद इसमें 1 कटा हुआ टमाटर डालकर शैलो फ्राई करेंगे |
  8. अब इसमें 1/2 टीस्पून नमक और 1/2 टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च डालकर मिलाएंगे |
  9. अब शैलो फ्राई होने के बाद इसमें 1 टीस्पून सोया सॉस डालकर मिलाएंगे |
  10. फिर इसमें 1 टीस्पून विनेगर और 2 टीस्पून चिली सॉस डालकर मिलाएंगे |
  11. थोड़ा फ्राई करने के बाद इसको प्लेट में निकाल लेंगे, इस तरह हमारी स्टफिंग तैयार हो जाएगी |
  12. अब dough का ढक्खन हटा लेंगे |
  13. और उसका थोड़ा टुकड़ा तोड़कर गोल बेल लेंगे, फिर इसके छोटे छोटे टुकड़े काटकर गोल शेप में बेल लेंगे |
  14. फिर इनके बीच में स्टफिंग भर देंगे, और किनारो को मोड़ते हुए पोटली की शेप में बंद कर देंगे, चाहे तो इसको बांध भी सकते है, इस तरह पोटली तैयार हो जाएगी |
  15. अब एक पैन में फ्राई करने के लिए आयल गर्म करेंगे, हल्का गर्म होने पर पोटलियों को उसमे फ्राई कर लेंगे |
  16. गोल्डन ब्राउन होने पर इनको फ्राइंग पैन से बाहर निकल लेंगे |
  17. इस तरह हमारी वेज पोटली तैयार हो जाएगी, आप इसको केचप या शेज़वान सॉस के साथ सर्व कर सकते है |

Veg Potli Recipe in Hindi (वेज पोटली)