Keri Ka Achaar or Aam Ka Achar Recipe in Hindi (केरी या कच्चे आम का अचार)

फ्रेंड्स आम का सीजन है, और आप में से कई लोगो को खट्टा मीठा केरी या कच्चे आम का अचार बहुत पसंद होगा, इसीलिए आज हम आपके लिए कच्चे आम का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आये है – Keri Ka Achaar or Aam Ka Achar Recipe in Hindi (केरी या कच्चे आम का अचार – Mango Pickle) |

Keri Ka Achaar or Kachhe Aam Ka Achar Recipe in Hindi (केरी या कच्चे आम का अचार)

Aam Ka Achar

 

सामग्री – खट्टा मीठा केरी या कच्चे आम का अचार बनाने के लिए हमे निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी |

  • केरी या कच्चे आम
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • सौफ
  • दाना मेथी
  • पिसी हुई काली मिर्च
  • पीली सरसो
  • कलौंजी
  • कतरवा सौंठ या ड्राई जिंजर
  • जीरा
  • हींग
  • सरसो का तेल

Keri Ka Achaar or Kachhe Aam Ka Achar Recipe in Hindi (केरी या कच्चे आम का अचार)

  1. केरी या कच्चे आम का अचार बनाने के लिए हम सबसे पहले 5 Kg कच्चे आम को धोकर काट लेंगे |
  2. अब कटे हुए कच्चे आम या केरी में 150 gm हल्दी, 300 gm लाल मिर्च, 300 gm सौफ, 50 gm पीसी हुई काली मिर्च, 50 gm कतरवा सौंठ या ड्राई जिंजर, 150 gm पीली सरसो, 50 gm कलौंजी, 200 gm दाना मेथी और 150 gm नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएंगे |
  3. अब एक बर्तन में 2 Liter सरसो का तेल डालकर गरम करेंगे |
  4. गर्म होने के बाद तेल में 4 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून हींग डालेंगे |
  5. जब तेल में जीरे और हींग का तड़का या छौक लग जाये, तो इस तेल को हल्का ठंडा होने के लिए रख देंगे
  6. तेल हल्का ठंडा होने के बाद, आधे तेल को मसाला मिलाये हुए कच्चे आम में अच्छी तरह मिक्स कर देंगे
  7. जब ये मिक्स हो जाये तो इसको 2 से 3 घंटे ठंडा होने के लिए रख देंगे, ठंडा होने के बाद इसको बर्तन में डाल देंगे
  8. साथ ही बचा हुआ आधा तेल भी इसमें डाल दे | इस तरह आपका खट्टा मीठा केरी या कच्चे आम का अचार तैयार है

Mango Pickle or Keri Ka Achaar or Kachhe Aam Ka Achar Recipe Tips (केरी या कच्चे आम का अचार)

  1. ध्यान रखे की बर्तन में आचार पूरी तरह तेल में डूबा हो, नहीं तो अचार ख़राब हो सकता है, अगर कभी तेल कम हो जाये तो आप तेल को गर्म करके ठंडा करके अचार में डाल सकते है, साथ ही यह भी ध्यान रखे की इसमें सीधा हाथ न लग जाये नहीं तो अचार ख़राब हो सकता है |
  2. आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए की अचार में पानी की बूंद न लग जाये, नहीं तो अचार ख़राब होने का डर रहता है | जिस बर्तन में आप अचार रख रहे है, वो बिलकुल सूखा होना चाहिए, और जिस चम्मच से आप अचार निकाले वो भी सूखी होनी चाहिए |
  3. वैसे तो आप इस अचार को 1-2 दिन में उपयोग ले सकते है, लेकिन मसाला अचार में अच्छी तरह  मिलने और अचार अच्छी तरह तैयार होने में 8-10 दिन लग जाते है, और तब अचार का स्वाद और भी अच्छा आता है |
  4. ये अचार आप लगभग एक साल के लिए उपयोग कर सकते है |

Mango Pickle or Keri Ka Achaar or Kachhe Aam Ka Achar Recipe Video in Hindi (केरी या कच्चे आम का अचार)