Bharwa Karela or Stuffed Bitter Gourd Vegetable Recipe in Hindi(भरवा करेले की सब्जी)

आज हम आपको सिखाने जा रहे है, भरवा करेले की सब्जी बनाने की विधि, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत पौष्टिक सब्जी होती है ।

Bharwa Karela or Stuffed Bitter Gourd Vegetable Recipe in Hindi(भरवा करेले की सब्जी बनाने की विधि)

सामग्री – करेले बनाने के लिए हमें निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी

Bharwa Karela

  • छिले हुए करेले
  • करेले के  छिलके(इच्छानुसार)
  • बारीक़  कटे हुए प्याज़
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • बारीक कटा हुआ लहसुन
  • जीरा
  • राई
  • हल्दी
  • हींग
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • सुखा धनिया
  • बेसन
  • अमचूर
  • सौफ

 

भरवा करेले बनाने के लिए करेलों को छिल कर, उन पर नमक लगा कर १ से २ घंटे के लिए रखे । फिर उन्हें २-३ बार पानी से धोकर बाउल या प्लेट में रखे ।, इस   विधि में हमने करेले के छिलको का भी उपयोग किया है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत पौष्टिक रहते है, लेकिन इनकी वजह से सब्जी में मामूली सा कड़वापन आ सकता है, तो आप इन्हे चाहे तो उपयोग में ले अथवा इनके बिना भी सब्जी बना सकते है, इन छिलको का कड़वापन काम करने के लिए आप इनमे भी नमक लगा कर १ से २ घंटे के लिए रखे । फिर उन्हें २-३ बार पानी से धोकर बाउल या प्लेट में रखे ।

Stuffed Bitter Gourd

करेले बनाने की विधि

  1. अब एक PAN में तेल डालकर, उसमे जीरा, राई और हींग डालकर पकने देंगे ।
  2. उसके बाद उसमे बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटे प्याज़, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर, पकने देंगे, फिर अगर आप करेले के छिलके भी सब्जी में इस्तेमाल करना चाहते है तो PAN  में डालकर मिलाइये और १-२ मिनट पकने दे ।
  3. उसके बाद इसमें १/२ टीस्पून सौंफ, १/२ टीस्पून नमक, १/२ टीस्पून हल्दी, १ टीस्पून सुखा धनिया, 1-1.5  टीस्पून लाल मिर्च डालकर मिलाये ।
  4. अब इन मसालों को धीमी  आच पर २ से ३ मिनट पकाये ।
  5. अब इसमें थोड़ा बेसन डालकर मिलाये ।
  6. फिर इसे ढक कर धीमी आच पर २-३ मिनट पकाएंगे, ढक्कन हटा कर अमचूर डालकर मिलाये ।
  7. इसे १ से २ मिनट पकने के बाद गेस बंद कर दे । अब इस मिश्रण को प्लेट में डाल कर ठंडा होने के लिए रखे ।
  8. उसके बाद इसे करेलो में भर दे ।
  9. अब एक पैन में २ बड़े चम्मच तेल लेकर थोड़ा गर्म  करे ।
  10. उसके बाद भरवा करेलों को पैन में डालकर धीमी आच पर ५-७ मिनट गर्म करे, फिर करेलों को पलट कर दूसरी साइड से गर्म करे ।
  11. पकने के बाद एक बार फिर इन्हे सीधा कर ले और बचा हुआ मसाला भी पैन में डाल दे ।
  12. १-२ मिनट पकाने के बाद गेस बंद कर दे ।
  13. आपके भरवा करेले तैयार है ।

Bharwa Karela Recipe Video in Hindi

Bharwa Karela or Stuffed Bitter Gourd Vegetable Recipe in English

Today we are going to teach, bharwa kerela or Stuffed bitter gourd vegetable recipes, it is very nutritious vegetable for health.

To make bharwa kerela or stuffed bitter gourd, you need scraped bitter gourd, then remove seeds, rub salt on them, and keep aside for 1 to 2 hours. Then wash 2-3 times with water, placed in a bowl or plate. fine chopped onions,  bitter gourd peel (optional), In this method we used scrap of bitter gourd, because these are nutritious for health, but it can cause of slight bitterness in vegetables, so its your choice whether you can use them or don’t want to use them. You can minimize bitterness by rubbing salt and then leave them for 1 to 2 hours. Then wash them 2-3 times with water, and place them in a bowl or plate. Then you also need finely chopped green chillies, finely chopped garlic, cumin, mustard, turmeric, asafoetida, salt, red pepper, dry coriander, besan or Lentils flour, dried mango powder, fennel

Now add oil in a PAN, then add cumin seed, mustard seeds and asafoetida powder.Then add finely chopped garlic, chopped onion, finely chopped green chilli, and cook it, then if you want to use bitter gourd vegetable peel, also add them in PAN, and mix it and cook for 1-2 minutes.

Not add 1/2 teaspoon fennel, 1/2 teaspoon salt, 1/2 teaspoon turmeric, 1 teaspoon dried coriander, 1-1.5 teaspoons red chili powder and mix it. Now cook these spices to 2 to 3 minutes on low flame.

Now add a little besan or Lentils flour and mix again.

Then cover it, and cook for 2 to 3 minutes on low flame, remove the lid, add dried mango powder and mix it. Switch off the gas after cooking it for 1 to 2 minutes. Now put this mixture in a plate to cool them. Then fill karela or bitter gourd by this mixture. Now add 2 tbsp oil in a pan and slightly heat it. then put stuffed bitter gourd or bharwa karela in the pan, fry them on low flame for 5-7 minutes, then flipped them to the other side. Then again flip them and add remaining stuffing in the pan. Cook 1-2 minutes, and turn off the gas. Your stuffed bitter gourd or bharwa karela’s are ready.

Stuffed Bitter Gourd Recipe Video in English